RudraNewsExpress_Logo

Bikaner: 03 दिन से लापता बुजुर्ग का शव नाल थाना क्षेत्र में मोपेड के पास मिला

 

RNE Bikaner.

बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेलवे स्टेशन से आगे ओरण भूमि मार्ग के पास मिला। घटनास्थल पर बुजुर्ग की टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई मिली।

सुबह करीब 8:45 बजे सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के स्वयंसेवक सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे।

नाल थाना पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक की पहचान 75 वर्षीय श्रीचंद्र शुक्ला पुत्र हरिकिशन, निवासी सुभाषपुरा, बीकानेर के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वे 7 जुलाई 2026 से लापता थे।

फिलहाल पुलिस ने शव मिलने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

घटनास्थल पर सहयोग करने वालों में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान तथा राजकुमार खड़गावत सहित खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB