Bikaner : वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी ले जाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, पिकअप, ट्रैक्टर और ट्रक जब्त!
RNE, BIKANER.
उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश के निर्देशन में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत क्षेत्रीय वन अधिकारी गश्ती दल श्री जीवाराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, बीकानेर उत्तर श्री महावीर रूहिल के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रक वन उपज, तीन पिकअप एवं दो ट्रैक्टर को अवैध वन उपज/लकड़ी का परिवहन करते हुए पकड़ा।
उप वन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से लकड़ी एवं वन उपज के परिवहन के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 7 अगस्त की रात्रि में विशेष अभियान चलाकर उक्त वाहनों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटान एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री हनुमंत सिंह, वनपाल ताराचंद, वनपाल जेठमल शर्मा, सहायक वनपाल राजूराम तथा वनरक्षक भीम सिंह उपस्थित रहे।

