Bikaner : 8वीं की छात्रा का अर्धनग्न शव, सैकड़ों लोग रात भर से बैठे, बोले-पहले उस दरिंदे को पकड़कर लाओ!
RNE Bikaner- Kolayat.
बीकानेर जिले के एक गांव में 8वीं बोर्ड परीक्षा देने निकली छात्रा का अर्धनग्न शव मिलने के बाद दर्द सुर आक्रोश दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार दोपहर बाद शव मिलने के बाद ही सैकड़ों लोग मौके पर बैठे हैं। SP कावेंद्रसिंह सागर सहित पुलिस के अधिकांश अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। देर रात तक sp सागर ने मौके पर समझाइश की लेकिन लोगों का दर्द बारबार गुस्सा बनकर उभर रहा है। उनकी एक ही मांग है, पहले उस दरिंदे को पकड़कर लाओ, उसके बाद ही यहां से उठेंगे और शव उठाएंगे।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :
यह दर्दनाक वारदात कोलायत विधानसभा क्षेत्र के पाक सीमा से सटते रणजीतपुरा थाना इलाके की है। गांववालों ने बताया कि 8वीं में पढ़ने वाली किशोरी के बोर्ड एग्जाम चल रहे थे। वह घर से लगभग 02 किमी सरकारी स्कूल तक पैदल जाती है। शनिवार को भी परीक्षा देने निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल से फोन आया तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रास्ते में नहर के पास उसका शव देख होश उड़ गए। जिस हालत में शव मिला उससे दुष्कर्म और हत्या की आशंका है।

इस दर्दनाक घटना की खबर ज्यों ज्यों लगी, त्यों त्यों आस पास के गांवों से भी लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ जुटने के साथ ही पुलिस, प्रशासन भी जांच में जुटा है। मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंची है।
डोटासरा ने जताया दुःख:
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने घटना पर दुख जताया है। डोटासरा ने कहा है, बीकानेर के रणजीतपुरा में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की खबर अत्यंत हृदयविदारक एवं पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है।

परीक्षा देने गई 8वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर बर्बरता की गई, घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

भाजपा की भजनलाल सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है, हालात इतने खराब है कि बच्चियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं।
सरकार नींद से जागो और दरिंदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाओ।


