Movie prime

Bikaner : सातवां रंग आनंद नाट्य समरोह  17  फरवरी से, 5 दिनों में 5 नाटकों का होगा भव्य मंचन 

 

RNE Bikaner.

संकल्प नाट्य समिति, बीकानेर के तत्वावधान में  आगामी 17  से 21 फरवरी 2026 तक पांच दिवसीय रंग आनंद नाट्य महोत्सव  का भव्य आयोजन टाउन हाल बीकानेर में किया जा रहा है । संस्थान अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन शाम 6.30 पर एक नाटक का मंचन होगा और कुल 5 उत्कृष्ट नाट्य प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रस्तुत की जाएंगी ।

आयोजन प्रभारी प्रदीप भटनागर ने बताया कि इस समारोह में का उद्देश्य रंगमंच के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक और समकालीन विषयों को जन-जन तक पहुंचाना, नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना तथा कला के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। समारोह के सफल संचालन के लिये रामदयाल राजपुरोहित , वसीम राजा कमल, दीपांशु पांडे , प्रह्लादसिंह राजपुरोहित , सुरेश आचार्य, रमेश शर्मा, सुनील जोशी, बुलाकी भोजक, जय खत्री के संयोजन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है ।

FROM AROUND THE WEB