Movie prime

Bikaner Theatre Artists Protest : रंगकर्मियों का आंदोलन तेज हुवा , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन को सौंपा ज्ञापन 

 
RNE, BIKANER.
टाउन हाल के बढ़े हुवे किराए को लेकर बीकानेर थिएटर यूनिट के तत्वाधान मे रंगकर्मियों, साहित्यकारों, संगीतकारों तथा अन्य विधाओं से जुड़े कलाकारों ने अपने आंदोलन को तेज करते हुए आज सांसद अर्जुन राम मेघवाल, जिला कलक्टर निशांत जैन तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त ऋषि सुधांशु पांडे से अलग अलग मुलाकात कर उन्हें बढ़े हुवे किराये को तुरंत वापस लेने की माँग का ज्ञापन सौंपा ।
Bikaner
आंदोलन के लिये गठित संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक आनंद आचार्य ने उनको अवगत कराया कि बढ़े हुए किराये के कारण नगर के एक मात्र सुलभ टाउन हाल में आयोजन करना असंभव है तथा इसके कारण देश भर में अपनी पहचान बना चुकी नाट्य कला संकट में आ गई हैं । प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे विजय सिंह राठौड़ तथा रमेश शर्मा ने बताया की सांसद महोदय तथा जिला कलक्टर ने शीघ्र ही इस दिशा में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है । प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नेता सत्यप्रकाश आचार्य सहित वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा, रवि माथुर, तरुण गौड़, योगेन्द्र पुरोहित, मुकेश जोशी सांचीहर, शिव प्रकाश दाधीच , बुलाकी भोजक, उत्तम सिंह, मयंक सोनी , सुरेंद्र स्वामी, एम रफ़ीक क़ादरी, अज़ीज़ भुट्टा, रोहित वाल्मीकि, पृथ्वी सिंह, जय खत्री, राम सहाय हर्ष, दीपांशु पांडे अशोक जोशी, आमिर खान, प्रियांशु सोनी, नवेद भाटी , वसीम राजा कमल, रामदयाल राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कलाकार शामिल रहे ।

FROM AROUND THE WEB