Bikaner : इन इलाकों में 30 सितंबर को पानी की सप्लाई नहीं होगी!
Sep 29, 2026, 13:53 IST
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर शहर में 30 सितंबर को न्यू मास्टर हैडवर्क्स पर मोटर पंप की मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह बैंस ने बताया कि मोटर पंप की मरम्मत का कार्य सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान न्यू मास्टर पंपिंग स्टेशन से जुड़े शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी जलापूर्ति प्रभावित:
• नयाशहर जोन
• मुरलीधर व्यास नगर
• नत्थूसर जोन
• लक्ष्मीनाथ जोन
• सैटेलाइट जोन
• गंगाशहर-भीनासर जोन
• मुक्ता प्रसाद नगर
• सर्वोदय बस्ती
• रामपुरा बस्ती
विभाग के अनुसार मोटर पंप की सामयिक मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जा रहा है।

