Bikaner Train Accident: उदयरामसर के पास ट्रेन से कटा शख्स, हाथ पर बना है"करणी" "त्रिशूल" का टेटू
RNE Bikaner.
बीकानेर में एक शख्स का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रेक के पास मिला है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटने पर मौत होने का अनुमान है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उदयरामसर के पास रेलवे ट्रेक पर व्यक्ति की मौत की खबर देर रात मिली। लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर सेवादारों के सहयोग से शव पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

हाथ पर "करणी" टेटू:
मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल गया है। एक पैर शरीर से अलग हो गया वहीं बाकी हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। गठे हुए बदन वाले इस शख्स की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच लग रही है। उसके हाथ बड़ा सा टैटू बना हुआ है जिसने लिखा है "करणी"। इसके साथ ही त्रिशूल भी बना हुआ है। गले में लाल धागे में पिरोया हुआ रुद्राक्ष है। एक हाथ में सुनहरी कड़ा पहना है। मौके से स्लीपर चप्पल भी मिली है।

शव को घटनास्थल से पीबीएम तक पहुंचाने में मदद करने वाले सेवादारों में असहाय सेवा संस्था के राजकुमार खड़गावत, संजय सांखला आदि शामिल रहे।
पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट है। अगर कोई इन्हें जानता है तो इस संबंध बीकानेर पुलिस को या मृतक के परिचित, परिजनों को सूचना दें।

