RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर। अंडर-14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग के राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

 

RNE Bikaner

बीकानेर। बीकानेर बॉयज़ स्कूल के प्रतिभाशाली मुक्केबाज गौरव सिंह शेखावत का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 वर्ष छात्र बॉक्सिंग के राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन किया गया है। गौरव के चयन से बीकानेर के खेल जगत में खुशी की लहर है।

उल्लेखनीय है कि गौरव सिंह शेखावत इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर की कई बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने शानदार प्रदर्शन से बीकानेर का नाम रोशन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

गौरव सिंह शेखावत की इस उपलब्धि पर बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़, जिला शिक्षा विभाग प्राथमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी, प्रदीप सिंह शेखावत, मकबूल हुसैन सोढ़ा, पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, दानवीर सिंह भाटी, भैरुरतन ओझा, कोच विजेन्द्र रंगा, बीकानेर बॉयज़ स्कूल के कोच विरेन्द्र योगी, कोच मोहम्मद जावेद, शारीरिक शिक्षक रितेश कुमार एवं भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

FROM AROUND THE WEB