Bikaner: यूपी के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी ने वैश्य समाज की एकता, संगठन पर दिया जोर
RNE Bikaner.
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta Nandi ने कहा कि वैश्य समाज ने सहयोग, सेवा, समर्पण और स्वाभिमान की भावना के साथ देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। समाज ने सदैव उद्यमशीलता, परिश्रम और परोपकार की परंपरा के माध्यम से राष्ट्र के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

वे शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, बीकानेर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, उद्योगपति और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास में वैश्य समाज की भागीदारी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री नंदी ने कहा कि देश की व्यापारिक और औद्योगिक प्रगति में वैश्य समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लोगों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनते हैं, जिससे समाज को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा मिलती है।
विनोद बाफना ये बोले
बीकानेर वैश्य समाज के अध्यक्ष विनोद बाफना ने कहा कि समाज के महान पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा से प्राप्त संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन समाज को संगठित और सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारिक हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर और निर्बल वर्गों के उत्थान के लिए भी समर्पित है।
समाजसेवी एवं संगठन के पूर्व अध्यक्ष तथा केंट आरओ सिस्टम के निदेशक महेश गुप्ता ने बताया कि वैश्य समाज निर्बल वर्गोथानम के संकल्प के साथ जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

मनोहरलाल का सम्मान, ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित उद्योगपति और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर Manohar Lal Agrawal (हल्दीराम समूह) का संगठन द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में समाजसेवी सुभाष मित्तल, भाजपा नेता मोहन सुराणा, वाणिज्य सेवा अधिकारी कांतिलाल जैन, विनोद गोयल, पार्षद संजय गुप्ता, सेवानिवृत्त अधिकारी अजय एरन, नरेंद्र अग्रवाल, द्वारका प्रसाद पचीसिया, जुगल राठी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, यूथ इकाई प्रदेश मंत्री अंकित बाफना, पत्रकार रवि पुगलिया, रमेश कालुबड़ी, दिनेश महात्मा, जे.एस. मेहता, महिला विंग की प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी अतिथियों ने समाज की एकता, सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

