Movie prime

Bikaner : लाल गुफा के सावंत गिरी मंदिर में वाटर कूलर लगाया, श्रद्धालुओं को सुविधा

बीकानेर के इस प्राचीन गुफा वाले मंदिर में लगा वाटर कूलर
 

RNE Bikaner

बीकानेर की प्राचीन लाल गुफा वाले मंदिर के नाम से विख्यात सावंत गिरी मंदिर में श्रद्धालुओं को इस बार गर्मी में स्वच्छ-शीतल जल उपलब्ध होगा। इसके लिए एक संस्था हरीकृष्ण रिसर्च एंड डवलपमेंट नेक्सस ने वाटर कूलर लगवाया है। आजाद चौक स्थित लाल गुफा परिसर में इस वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अभियांत्रिकी महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक प्राचार्य डॉ. विशाल गौड़ उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जल प्रशीतलक मशीन का लोकार्पण किया। गौड़ ने कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं तथा विशेष रूप से मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी।

हरि कृष्ण रिसर्च एंड डेवलपमेंट नेक्सस  संस्था द्वारा स्थानीय जनसुविधा एवं जनकल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए यह काम किया गया है। संस्था की ओर से जनहित से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

FROM AROUND THE WEB