Bikaner : नहर बंदी और भीषण गर्मी के बीच पानी संकट, प्रशासन से तुरंत राहत की मांग
RNE Bikaner.
जिले में नहर बंदी और बढ़ती भीषण गर्मी के चलते जल संकट गहराता जा रहा है। खासकर टेल (आखिरी छोर) वाले क्षेत्रों में पानी की किल्लत ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने जिला प्रशासन से तत्काल प्रभाव से उचित जल व्यवस्था करने की मांग उठाई है।राहुल जादुसंगत ने कहा कि नहर बंदी के दौरान प्रशासन को विशेष योजना बनाकर टेल क्षेत्रों में पानी की नियमित और पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
वर्तमान में हालात यह हैं कि कई इलाकों की छोटी-छोटी गलियों तक पानी पहुंच ही नहीं रहा है, और जहां पहुंचता भी है वहां प्रेशर बेहद कम रहता है, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की कमी आम आदमी के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।
महिलाएं और बच्चे दूर-दूर तक पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।राहुल जादुसंगत ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पानी की सप्लाई को सुचारू किया जाए, प्रेशर सही रखा जाए और टेल क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए नियमित जल वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके। टेल (आखिरी छोर)वाले क्षेत्र में रात को पानी छोड़ा को छोड़कर उनको राहत प्रदान की जाए।

