Bikaner Weather : ओस के कारण सुबह गलाने वाली ठंड, कोहरे से रफ्तार थमी
RNE Bikaner.
बीकानेर लगातार दूसरे दिन भी कोहरे की गिरफ्त में रहा। सुबह घना कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार को ब्रेक लग गया और लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी नहीं निकले।

कोहरे के कारण सुबह दृष्टि सीमा शून्य थी, इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। सुनी सड़कों पर दूर दूर तक वाहन नजर नहीं आ रहे थे। लोग घरों में दुबके हुए थे। हालांकि घरों के भीतर हलचल थी, क्योंकि बच्चों को स्कूल जाना था।

कल रात से ही ठंड का असर होने लग गया था। रात के तापमान में दो दिन की तुलना में थोड़ी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इस कारण ठंड बढ़ गयी। ज्यूँ ज्यूँ रात गहराई, त्युं त्युं ओस भी पड़ने लगी। उससे ठंड ज्यादा बढ़ गयी। ओस का असर सुबह 7 बजे के बाद तक भी था।

मौसम विभाग के अनुसार आज बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे सूखी ठंड रहेगी। जो तापमान को कम करेगी। कोहरा भी कल की तरह देर से छंटेगा।

