Bikaner Weather : कड़ाके की सर्दी के कारण सड़कों पर सन्नाटा, आवाजाही नहीं
RNE Network.
गुरुवार की बीकानेर में सुबह पूरी तरह से कोहरे की चादर से ढकी हुई थी। सुबह 7 बजे तक तो हाथ को हाथ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर दृष्टि सीमा 3 कदम भी नहीं थी।

सूनी सड़कों पर न तो कोई वाहन चलता नजर आ रहा था और न कोई इंसान। सर्दी के कारण आखिरकार कल जिला कलेक्टर ने कक्षा 8 तक के बच्चों की छुट्टी कर दी तो आज सुबह स्कूलों के वाहन भी सड़कों पर नहीं थे। न ठंड से ठिठुरते बच्चे दिखे। छुट्टी के कारण बच्चे घर में बिस्तरों में ही दुबके रहे।

कल शाम से ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने आरम्भ कर दिए थे। रात 8 बजे के बाद ये ठंड बढ़नी आरम्भ हो गयी। रात 9 बजे तक तो गलाने वाली ठंड हो गयी। गली गली में धुणी जलाकर लोग ताप रहे थे। अधिकतर लोग तो घरों में घुस गए थे। रात का तापमान 7 डिग्री से भी कम था। सुबह ओस की बूंदों से सर्दी और भी गहरी हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी दोपहर बाद तक बीकानेर में कोहरा छाया रहेगा। मौसम शुष्क रहने के कारण कंपकंपाने वाली ठंड रहेगी। शाम से ठंड में तेजी आ जायेगी।


