RudraNewsExpress_Logo

Bikaner : जब हम दीप जलाएंगे, तब ये मल्हम लगाएंगे!

Deepawali पर तीन दिन, PBM हॉस्पिटल में सेवा देंगे तीन संस्थाओं के कार्यकर्ता

 

Rudra News Express Bikaner. 

मारवाड़ जन सेवा समिति, सेवा परमो धर्म संस्थान तथा श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जागृति विकास संस्था की ओर से दीपावली पर पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तीन दिवसीय मानव सेवा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आतिशबाजी से झुलसकर आने वाले मरीजों की सेवा-सुश्रूषा और मरहम-पट्टी में सहयोग किया जाएगा।

अभियान की तैयारियों के तहत तीनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आवश्यक सामग्री की सूची तैयार की। साथ ही ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल.के. कपिल से मुलाकात कर सेवा कार्य के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों की जानकारी ली।

इस अवसर पर मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, सेवा परमो धर्म संस्थान के अध्यक्ष राजेश बूटन, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार जागृति विकास संस्था के अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, श्रवण (रवि) कुकरा, मुनीराम सोनी, चंदन ठाकुर, विनोद पांडे, अशोक संवाल, महेंद्र चावरिया, असलम (नर्सिंग ऑफिसर), श्रवण कुमार जल (इंचार्ज, आपातकालीन विभाग), सुनील शर्मा, भूपेंद्र मेघवाल और पुखराज भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB