Movie prime

Bikaner : मंत्री  शिवराजसिंह ने क्यों कहा, देश के राजनेताओं को अर्जुनराम से सबक लेना चाहिए

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री शिवराजसिंह, अजय टम्टा
 

RNE Bikaner.
‘मामाजी’ नाम से मशहूर भाजपा के दिग्गज नेता मअं केन्द्रीय कृषि-ग्रामीण विकास मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बुधवार को बीकानेर में एक समारोह में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं कि लोग सुनकर तालियां बजाने को मजबूर हो गये। शिवराजसिंह ने कहा ‘देश के सारे राजनेताओं को अर्जुनराम मेघवाल से सबक सीखना चाहिये कि सेवा कैसे की जाएं।’

यह बात चौहान ने भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट के उस समारोह में कही जिसमें सामूहिक विवाह किये जा रहे थे। बीकानेर मंे हुए इस विवाह समारोह में बतौर अतिथि आए शिवराजसिंह बोले, मैं केवल भाषण देने नहीं आया भावना ट्रस्ट के इस कार्यक्रम से सीखने आया हूं कि बेटी को कोई श्रद्धासुमन चढ़ाएं तो अर्जुनराम मेघवाल की तरह चढ़ाए। अर्जुनराम मेघवाल सोशल रिफॉर्मर है।

जनता के सच्चे सेवक है। पति भी ऐसे हैं कि पत्नी के गुणों को उजागर करते हैं। पिता भी ऐसे हैं कि बेटी की जिंदगी चली गई तो कई बेटियों को जीवन देने का काम करते हैं। चौहान ने मेधवाल की पत्नी पानादेवी की प्रशंसा करते हुए कहा, मैं अपनी पत्नी को लेकर आऊंगा और उनसे सीखने की बात कहूंगा। चौहान ने बीकानेर की कर्मशीलता और देश के विकास में इस क्षेत्र के लोगों के सहयोग को भी सराहा।

टम्टा ने कहा, बीकानेर-सीकर और बीकानेर कोटपूतली सड़क की डीपीआर बनेगी

कार्यक्रम में बतौर अतिथि आए सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा बोले, हमारे पूर्वज राजस्थान से ही है। चंद्रवंश राजाओं के शासनकाल में हम लोग उत्तराखंड के चंपावत में चले गये।  इसलिए मेघवाल साहब की पत्नी पानादेवी को ‘काकी’ कहता हूं। टम्टा ने भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे काम को सराहा।

उन्होंने बीकानेर-फलौदी 848 करोड़, रायसिंहनगर-पूगल 162 किमी का काम पूरा होने की बात कही। बीकानेर से सीकर और बीकानेर से कोटपूतली रोड के लिए डीपीआर का प्रोविजन करने के लिए कह दिया है। जल्द इस की डीपीआर पर काम होगा और गडकरीजी से बात कर काम शुरू करवाएंगे।

Bikaner

मंत्री मेघवाल ने पति-पत्नी के संबंध प्रगाढ़ रखने की नसीहत दी

आयोजक केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सामूहिक विवाह समारोह में दांपत्य जीवन मंे प्रवेश करने वाले जोड़ों को प्रेम प्रगाढ़ करने की नसीहत दी। मेघवाल ने घर मंे आने वाली बहू के प्रति सास को रवैया नरम रखने की बात कही। उन्होंने कई कहावतों, लोकगीतों, कबीर की वाणियों और कथाओं के जरिये दांपत्य जीवन केा सुखी बनाने का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट प्रमुख और मेघवाल की पत्नी पाना देवी, रविशेखर मेघवाल, पूर्व मेयर सुशीला कंवर, कौशव विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा के पूर्व महामंत्री मोहन सुराणा, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात भाजपा अध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, भाजपा नेता डा.सत्यप्रकाश आचार्य आदि मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB