Movie prime

Bikaner : मावापट्टी में महिला को लूटने वाला पकड़ा गया, गोलछा मोहल्ले के बंद मकान में घुसे दो युवकों से भी पूछताछ

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर के मावा पट्टी इलाके में घर में घुसकर अकेली महिला को पीटने और लूटकर भाग जाने के आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है, आरोपी को फिलहाल जेसी किया गया है यानी जेल भेज दिया है। इसे वापस पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इस पूछताछ में ही लूटे गये गहनों की बरामदगी या अन्य जानकारियां सामने आएगी।

सीओ सिटी अनुज डाल और कोतवाली थाना प्रभारी सविता डाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि कि 27 जनवरी को शाम लगभग सात बजे मावापट्टी में एक महिला से आरोपी ने लूटपाट करने की कोशिश की। यह घटना होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। थानों की दो-तीन टीम बनाई। कैमरे चैक किये। कुछ साक्ष्य मिले। 36 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका अभी क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं लिया है। उसे जेसी करवाया है। इसके बाद पीसी पर लेकर इन्वेस्टिगेशन करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कोतवाली थाना क्षेत्र का ही निवासी है। अभी आरोपी से इन्वेस्टिगेशन हुई नहीं है। बरामदगी भी अभी जाहिर नहंी की है। शहर के गली-गली चप्पे-चप्पे में कैमरे खंगाले और उसके संबंध में डिटेल कलेक्ट कर पकड़ा है।
 

गोलछा मोहल्ले के सूने घर में घुसे दो संदिग्धों को दबोचा:
 

पुलिस ने कोतवाली थाना इलाके के ही गोलछा मोहल्ले के एक सूने घर में रात दो बजे बाद घुसे दो संदिग्धों को पकड़ने की भी पुष्टि की है। दरअसल इस घटना में मोहल्ले के लोगों ने बंद पड़े मकान में हलचल देखी। देर रात को ही कुछ लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी और गश्त कर रही गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

d
 

पुलिस की हिदायत : सूने मकानों पर नजर रखे 
 

सीओ सिटी अनुज डाल ने बीकानेर के लोगों से अपील की है कि अपनी गली-मोहल्ले में लंबे समय से बंद पड़े या सूने मकानों पर नजर रखें। यहां कोई हलचल दिखे तो पुलिस को सूचना दें। दरअसल पुलिस ने बीकानेर परकोटा स्थित शहर के लोगों को यह हिदायत इसलिए दी क्योंकि यहां  बड़ी तादाद में घर बंद पड़े हैं।

FROM AROUND THE WEB