बीकानेर का परचम: राष्ट्रीय एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक के लिए तीनों वर्गों में प्रथम स्थान
Updated: Jul 27, 2026, 11:18 IST
RNE Bikaner.
एक्रोबेटीक जिम्नास्टिक ऑल इंडिया चैंपियनशिप (राष्ट्रीय स्तर ) प्रतियोगिता हेतु 26 जुलाई को अजमेर मे राजस्थान टीम चयन के हेतु ट्रायल का आयोजन किया गया।
जिसमें बीकानेर जिले की तीनों वर्ग सीनियर समूह वर्ग, जूनियर समूह वर्ग, एंव 2 पेयर जूनियर वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण राजस्थान मे बीकानेर जिले का नाम रोशन किया, व यह खिलाड़ी 28 जुलाई 2026 की शाम मैयसूर बेंगलुरु मे होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशीप मे हिस्सा लेंगे..इसमें टीम कोच प्रदीप सिंह पंवार, युद्धवीर सिंह भाटी के साथ कुल 10 सदस्य राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे

