RudraNewsExpress_Logo

MSME सम्मेलन में बीकानेर के किराडू-पुरोहित ने जानी योजनाएं, अब युवा उद्यमियों को बताएंगे 

 

Rudra News Express Bikaner. 

दिल्ली के भारत मंडपम में राष्ट्रीय उद्योग संघ सम्मेलन में बीकानेर जिला उद्योग संघ का प्रतिनिधित्व सचिव वीरेंद्र किराडू और विनीत पुरोहित ने किया। वहां मिले अनुभव के बाद किराडू बोले, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEe) क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं से स्थानीय उद्योगों को नई दिशा मिल सकती है। इन योजनाओं से व्यवसाय विस्तार, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में एमएसएमई क्षेत्र को प्रोत्साहित करने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देने और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिकाधिक उद्यमियों तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

किराडू ने बताया कि सम्मेलन के दौरान ‘दीया एप’ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उद्योगों के विकास और रोजगारपरक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही इस बात पर चर्चा हुई कि सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों तक कैसे पहुंचाई जाए, ताकि वे इनका लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।

FROM AROUND THE WEB