Movie prime

बंगाल विधानसभा चुनाव में बीकानेर के लाल विजय ओझा की जीत से हर्ष की लहर, दाधीच समाज ने मनाया उत्सव

 

RNE Bikaner.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीकानेर मूल के प्रत्याशी श्री विजय ओझा (दाधीच) की शानदार जीत पर बीकानेर के दाधीच समाज और प्रवासी राजस्थानी समुदाय में भारी उत्साह व्याप्त है। श्री ओझा की इस ऐतिहासिक जीत पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
 

​आतिशबाजी और मिठाई वितरण:
 

विजय ओझा की जीत की सूचना मिलते ही बीकानेर के बागड़ी मोहल्ला स्थित उनके पैतृक निवास पर जश्न का माहौल हो गया। इस अवसर पर समाज के युवाओं और प्रबुद्धजनों ने जमकर पटाखे छोड़े और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां बांटीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विजय ओझा ने बंगाल की राजनीति में अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उससे पूरे बीकानेर का गौरव बढ़ा है।
 

​समाज ने की मंत्री बनने की मंगल कामना:
 

दाधीच समाज के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र तिवाड़ी ने विजय ओझा को विधायक बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने न केवल बीकानेर बल्कि पूरे दाधीच समाज का नाम देशभर में रोशन किया है। श्री तिवाड़ी ने समाज की कुलदेवी मां दधिमती से प्रार्थना की कि श्री ओझा को नई सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिले और वे यशस्वी होकर जनसेवा के नए आयाम स्थापित करें।
 

​होगा भव्य नागरिक अभिनंदन:
 

अध्यक्ष श्री योगेन्द्र तिवाड़ी ने जानकारी दी कि श्री विजय ओझा के प्रथम बार बीकानेर आगमन पर समाज द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। समाज के विभिन्न संगठनों ने इस गौरवमयी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

FROM AROUND THE WEB