Jodhpur में सेना भर्ती रैली में दौड़ते Bikaner के मुन्नीराम की फिनिशिंग लाइन के पास मौत!
RNE Bikaner.
जोधपुर में सेना भर्ती के दौरान दौड़ लगाते एक युवक की मौत हो गई। मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा है लेकिन पुख्ता वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगी। मृतक की पहचान बीकानेर जिले के कल्याणसर गांव निवासी मुन्नीराम के रूप में हुई है।
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर गांव निवासी मुन्नीराम 21 अगस्त को मंडोर के सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंपस में पहुंचा था। यहां सेना भर्ती में दौड़ते हुए उसे साइलेंट अटैक आ गया। उसे मथुरा दास माथुर (MDM) हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मुन्नीराम के भाई रामनिवास ने बताया कि दौड़ के दौरान वो पहले फिनिशिंग लाइन के पास गिर गया। इसके बाद फिर दौड़ने की कोशिश की, लेकिन बेहोश होकर गिर गया। बताया जाता है कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इसके अलावा किसी दूसरी बीमारी के भी सिम्पटम्स नहीं नजर आए। ऐसे में आशंका है कि उसे साइलेंट अटैक आया था। मुन्नीराम के पिता का देहांत हो चुका है। उसके परिवार में मां और दो बड़े भाई हैं।

