Movie prime

बीकानेर के विजय बाफना का दिल्ली में होगा सम्मान, जानिए क्या है उपलब्धि!

 

RNE Bikaner.

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से आयोजित वैश्य मित्र सदस्य सम्मान समारोह सोमवार को नई दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में देशभर से हजारों पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बीकानेर से जिलाध्यक्ष विनोद बाफना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के वैश्य मित्र सदस्यता अभियान में बीकानेर जिले ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

इसी अभियान के तहत बीकानेर के विजय बाफना ने पूरे भारत में सर्वाधिक वैश्य मित्र सदस्य जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें समारोह में विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

बीकानेर जिले की इस उपलब्धि पर वैश्य समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

FROM AROUND THE WEB