Movie prime

Bikaner Congress: मदन गोपाल ने कही एकजुटता की बात, बिशनाराम भी बोले-सब बढ़ेंगे साथ

जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस के नव नियुक्त शहर एवं देहात जिलाध्यक्षों के बीकानेर आगमन पर हुआ कार्यकर्ता संवाद के साथ स्वागत

शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल बोले, सभी कांग्रेसजनों को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करूंगा

देहात अध्यक्ष बिशनाराम ने कहा,  संयुक्त शक्ति,  सहयोग से आगे बढ़ रहा कांग्रेस

 

RNE Bikaner.

राजस्थान में कांग्रेस के नए अध्यक्षों की घोषणा के साथ संगठन में उत्साह का माहौल दिख रहा है। बीकानेर में भी नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगवानी में लगभग सभी धड़े पर एक मंच पर नजर आए।

सियाग रिपीट, मेघवाल पहली बार :

दरअसल कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान के पर्यवेक्षकों की बैठक कांग्रेस के इंदिरा गांधी भवन में हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल समेत संगठन सृजन अभियान के बीकानेर प्रभारी राजेश लिलोठिया से विचार विमर्श पश्चात बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को पुनः नियुक्त किया गया हैं।  बीकानेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर मदन गोपाल मेघवाल को नव नियुक्ति प्रदान की गई हैं।

s

अध्यक्षों की अगवानी:

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं देहात के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद प्रथम बार बीकानेर आगमन पर रानी बाजार स्थित कांग्रेस कमेटी देहात, कार्यालय में उनका शहर व देहात के संयुक्त तत्वावधान में पार्टी के जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों, कांग्रेसजनों आदि ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ता संवाद के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात जननेता व किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। 

ये बोले मदन गोपाल मेघवाल : शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट संगठन सृजन अभियान इन दिनों कई राज्यों में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आगामी निकाय, पंचायतीराज चुनावों एवं 2028 के विधानसभा चुनावों के मध्यनजर संगठन को दुरुस्त करने का काम शुरू हो चुका है। वर्तमान में सभी जिलाध्यक्ष बदल दिये गये हैं। इसमें सबसे अहम यह है कि राजस्थान के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता की भूमिका नगण्य कर दी गई है। मैं सभी वर्गो व कांग्रेसजनों को साथ लेकर एकजुटता से संगठन व पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करूंगा।

बिशनाराम सियाग ने ये कहा :
 

बिशनाराम सियाग ने स्व. रामेश्वर डूडी को नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी द्वारा शुरू की गई इस ऐतिहासिक पहल ने संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। यह केवल नियुक्ति नहीं, बल्कि ज़मीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भागीदारी को मजबूत करने का एक बड़ा कदम है। मुझे भरोसा हैं कि जिले के सभी जन प्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण तथा कांग्रेसजन साथी पूरे समर्पण के साथ टीम भावना में मेरे साथ काम करते हुए कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँगे। बीकानेर में कांग्रेस संगठन नई गति और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है जो कि हम सभी की संयुक्त शक्ति व आपके सहयोग का परिणाम है।

इन नेताओं ने भी रखी बात:

जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर भूदान बोर्ड अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व विधायक मंगलाराम, लूणकरनसर वि.स. प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, अजय डूडी, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड, कांग्रेस नेता डॉ. तनवीर मालावत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल, भूमि विकास चेयरमैन रामनिवास गोदारा, संजय आचार्य, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, पीसीसी महासचिव जिया उर रहमान, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, महिला देहात अध्यक्ष शांति बेनीवाल, पीसीसी सचिव विक्रम स्वामी, महिला शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अरूण व्यास, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन विमल भाटी, गजानन्द शर्मा, पीसीसी सदस्य रामकुमार तेतरवाल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम चेतना डोटासरा, सिंवरी चौधरी, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद डूंगरगढ़ अंजू पारख, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, ब्लॉक अध्यक्ष गणपत राम सिगड़, रामनिवास तर्ड, आनन्द सिंह सोढ़ा, अजय गोदारा, मदनलाल चौहान, नितिन वत्सस, राहुल जादुसंगत, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रिती मेघवााल, निरू चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया ।

FROM AROUND THE WEB