BJP Bikaner : स्थापना दिवस के मौके भाजपा फिर बूथ तक जाने की कर रही तैयारी!
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी में लगातार सक्रियता और कार्यक्रमों को देखते हुए इसे ‘ऑल टाइम चुनावी मोड’ पार्टी कहा जाने लगा है और इसी कड़ी में अब एक बार फिर भाजपा बूथ स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत करने की तैयारी में लगी है। हालांकि यह तैयारी पंचायत और निकाय चुनाव से पहले के लिए भी है लेकिन फिलहाल इसका मकसद पार्टी का स्थापना दिवस है। अपनी वर्षगांठ के मौके पर भाजपा बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक रघुनाथ नरेड़ी बीकानेर आए और नेताओं-पदाधिकारियों की मीटिंग ली।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नरेड़ी ने स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। कहा, प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह चारण, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला महामंत्री राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, सह-संयोजक दुष्यंत तंवर, रघुवीर प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक सरिता नाहटा ने किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, सोहन लाल प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री विनोद करोल, किशन मोदी, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, राजाराम सिंगर, चंद्रमोहन जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देव स्वरूप, मुकेश सैनी, नरेंद्र सिंह आवड़सर, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, कपिल शर्मा, दिनेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कार्यक्रम संयोजक, सह-संयोजक एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

