BJP Bikaner : शहर एवं देहात भाजपा ने “सेवा पखवाड़ा” के संयोजक-सह संयोजक घोषित किए
Aug 21, 2025, 15:19 IST
RNE Bikaner.
भाजपा की ओर से प्रदेशभर में मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर संयोजक, सह संयोजक व अन्य प्रभारी बनाए गए हैं। इसी कड़ी में बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सेवा संगठन और संकल्प के “सेवा पखवाड़ा” हेतु संयोजक ओर सह संयोजक घोषित किए हैं।
शहर भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला को संयोजक और सह संयोजक जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को बनाया गया है।
जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक मंजूषा भास्कर को बनाया है। शहर भाजपा सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सांसद खेल कूद प्रतियोगिता, पौधरोपण सहित कई कार्यक्रम होंगे।
देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक, विजयपाल कूकना, नवीन विश्नोई को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, रक्त दान शिविर, दिव्यांगजन सहायता उपकरण वितरण, पौधरोपण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी।