RudraNewsExpress_Logo

BJP Bikaner: पंचायत चुनावों के लिए देहात भाजपा की मॉनिटरिंग टीम घोषित पुखराज स्वामी संयोजक

 

 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर देहात भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिहाज से मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। इस 21 सदस्यीय टीम का संयोजक पुखराज स्वामी को बनाया गया है। भाजपा ने टीम में जिला व मंडल पदाधिकारियों सहित महिला मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया है।

बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि यह नियुक्ति पंचायत चुनाव 2026 की संभागीय चुनाव संचालन समिति एवं बीकानेर जिला चुनाव समिति के निर्देशानुसार की गई है। टीम में पुखराज स्वामी को संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जिला व मंडल पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की प्रतिनिधियों, पार्षदों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

मीडिया संयोजक मनीष सोनी के मुताबिक मॉनिटरिंग टीम में तरुण स्वामी, विनोद करोल, अनु सुथार, अजय कंसारा, रमेश सैनी, जसकरण मारू, हुलास भाटी, सिंवरी देवी नायक, आसमा नाज, प्रवीण घई, विवेक पुरी, दिनेश भटनागर, सुरेश छिम्पा, लक्ष्मण मोदी, गोविन्द भार्गव, गायत्री देवी, खुशबू मारू, अंकित तंवर, राधा खत्री और आशा शर्मा को शामिल किया गया है।

FROM AROUND THE WEB