Movie prime

BJP Bikaner: भाजपा के ट्रैनिंग कैंप में वैचारिक मजबूती और बूथ सशक्तिकरण पर फोकस

कल मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे संबोधित
 
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा देशनोक में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान” में भाजपा विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल मंत्र सीख रहे हैं। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

Bikaner bjp

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और विजय आचार्य ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रसेवा और समाजहित की भावना के साथ कार्य करता है।
प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की वैचारिक यात्रा और संगठनात्मक विकास पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। आयोजन में जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हैं और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, जिला प्रभारी बलवीर विश्नोई, रामगोपाल सुथार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। दूसरे दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

FROM AROUND THE WEB