BJP Bikaner: पेमासर-बेरासर पहुंचेगी विकास यात्रा, सतीश पूनिया, ज्योति मिर्धा होंगी शामिल
May 8, 2026, 18:36 IST
RNE Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ग्राम विकास यात्रा शुक्रवार 9 मई को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों पेमासर और बेरासर पहुंचेगी। यात्रा के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि ग्राम विकास यात्रा का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इसी सोच के साथ पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रही है।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार ज्योति मिर्धा शुक्रवार सुबह 11 बजे बेरासर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 5 बजे पेमासर गांव में आयोजित ग्राम विकास यात्रा कार्यक्रम में सतीश पूनिया सहभागिता करेंगे।

