BJP Bikaner : बीजेपी नेता भवानीशंकर अस्वस्थ, केन्द्रीय मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने जाना हाल
RNE Bikaner.
राजस्थान में भाजपा की स्थापना काल से जुड़े बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी शंकर आचार्य अस्वस्थ हो गए हैं। "अच्चा महाराज" नाम से विख्यात आचार्य सीने में दर्द के साथ ही अन्य उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते Haldiram Heart Hospital में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स का कहना है, अब उनके स्वास्थ्य में गुणात्मक रूप से सुधार हो रहा है।
आचार्य के पुत्र एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलकिशोर आचार्य ने बताया कि उनका हीमोग्लोबिन कम हो गया था। सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। ऐसे में शुक्रवार को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अब स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है।
उनके अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने फोन पर हालचाल जाना। डॉक्टर्स से बात कर उचित देखभाल की हिदायत दी। निवर्तमान शहर भाजपा अध्यक्ष विजयकुमार आचार्य ने हॉस्पिटल पहुंच आचार्य के हाल जाने। डॉक्टर्स से बात की। गौरतलब है कि पार्टी के भीतरी मंच पर स्पष्टवक्ता की छवि वाले भवानीशंकर आचार्य जनसंघ के जमाने के नेता हैं और भाजपा में शहर अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके है। प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनकी नज़दीकियां हैं।