BJP SC Morcha: बीकानेर शहर में सुभाष वाल्मीकि, देहात में भागीरथ नायक को मिली कमान
RNE Jaipur -Bikaner.
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर 42 जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की। सूची जारी होते ही भाजपा संगठन में नई सक्रियता देखी जा रही है।
बीकानेर शहर SC मोर्चा की जिम्मेदारी सुभाष वाल्मीकि को सौंपी गई है, जबकि बीकानेर देहात में भागीरथ नायक को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।
घोषित सूची में जयपुर शहर से गोविंद लाम्बिया, जयपुर देहात उत्तर से हेमंत कुमार निर्मल, श्रीगंगानगर से ओमी नायक, हनुमानगढ़ से मुरलीलाल खटिक, जोधपुर शहर से जयदेव बरवा, उदयपुर से पप्पूलाल लावड़ी और भरतपुर से राकेश मुंडोतिया सहित कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार भाजपा संगठन अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए लगातार सामाजिक विस्तार की रणनीति पर काम कर रहा है। नई नियुक्तियों को इसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
प्रदेश संगठन की ओर से जारी आदेश में सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को जल्द संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने और बूथ स्तर तक मोर्चे को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
भाजपा अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा राजस्थान ने जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष निहाल चंद ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर यह नियुक्तियां घोषित की हैं।
जानिए कहां, कौन अध्यक्ष:
- बीकानेर शहर — सुभाष वाल्मीकि
- बीकानेर देहात — भागीरथ नायक
- श्रीगंगानगर — ओमी नायक
- हनुमानगढ़ — मुरलीलाल खटिक
- जयपुर शहर — गोविंद लाम्बिया
- जयपुर देहात उत्तर — हेमंत कुमार निर्मल
- जयपुर देहात दक्षिण — दिलीप सांगरिया
- चूरू — राहुल मेघवाल
- झुंझुनूं — सुरेश मेघवाल
- अलवर उत्तर — वेद कृष्ण सरसैया
- अलवर दक्षिण — पवन कुमार
- दौसा — नरेश बेन हेरवा
- भरतपुर — राकेश मुंडोतिया
- धौलपुर — चेयरमल कोली
- सवाई माधोपुर — अशोक कुशवाह
- अजमेर शहर — देवेंद्र ध्यावन
- अजमेर देहात — रणवीर पारचे
- नागौर शहर — शोभाराम चम्पावत
- नागौर देहात — नरेश जयपाल
- भीलवाड़ा — प्रतापराम सिंघल
- टोंक — मनीष बंसल
- जोधपुर शहर — जयदेव बरवा
- जोधपुर देहात दक्षिण — प्रकाश छिंपा
- जोधपुर देहात उत्तर — जैताराम मेघवाल
- पाली — मोहनराम परमार बेला
- सिरोही — हनुमान मेघवाल
- जालोर — बाबूलाल मेघवाल
- बाड़मेर — तेजाराम कोड़ा
- उदयपुर — पप्पूलाल लावड़ी
- उदयपुर देहात — मुकेश चंद्रवंशी
- चित्तौड़गढ़ — कैलाशी डुकर
- बांसवाड़ा — ईश्वरलाल डुवर
- डूंगरपुर — खुशीराम रोहित
- प्रतापगढ़ — हीरालाल देवल
- राजसमंद — उत्तम चौंधरी
- कोटा देहात — रामलाल मेघवाल
- बारां — रामपाल मेघवाल
- बूंदी — मुकेश लाल बालोतिया
- झालावाड़ — रतनलाल बलाई

