Movie prime

भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम का बीकानेर में स्वागत

 
RNE Bikaner.
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम के बीकानेर आगमन पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Bikaner

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि मिथिलेश गौतम रानीसर ग्राम में आयोजित ग्राम विकास रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे भाजपा संभाग कार्यालय, बीकानेर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसमें संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि सेरूणा ग्राम में भी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, प्रभारी ओम सारस्वत, भूपेंद्र शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, सुरेंद्र स्वामी तथा राजकुमार कसवा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB