बीकानेर में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का जोरदार स्वागत, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा
Rudra News Express Bikaner.
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा के बीकानेर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला मंत्री गजेन्द्र सिंह भाटी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर और विशाल पुष्पमाला पहनाकर गौरा का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुशीला कंवर, शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, तनुज सारस्वत, गजानंद ओझा, ऋषि पारीक, लवेश मेहरा, सौरभ बागड़ी, लोकेश, अभिजीत शर्मा, भव्यदत्त भाटी, नेमीचंद तंवर और मनमोहन सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, भाजपा जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल की अगुवाई में भी शंकर गौरा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाया, पुष्पवर्षा की, विशाल माला पहनाई और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
'युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत सदैव स्मरण रहेगा' :
शंकर गौरा ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बीकानेर के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत उन्हें सदैव स्मरण रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को संगठन से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता वेद व्यास, मनीष सोनी, गोपाल अग्रवाल, नरेश नायक, मुकेश धवल, मोहित भाटी, संगीलाल गहलोत, देवेंद्र तंवर, अर्जुन कड़वासरा, राकेश डोगीवाल, सुनील मेघवाल और मदन सोनी सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट पर कांग्रेस को घेरा :
शंकर गौरा ने बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट की निंदा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हो रही सिर-फुटौव्वल की घटनाएं पार्टी की हताशा को जाहिर करती हैं। कांग्रेस नेताओं को इस पर चिंतन करना चाहिए। गौरा ने दावा किया कि बीकानेर में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और युवा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

