Movie prime

​​​​​​​BKESL Bikaner के JEN पर गैरसरिया मोहल्ले के अकबर, शौकत ने तलवार से हमला किया

बिजली हुक हटाने से नाराज अकबर ने जेईएन लक्ष्मण को धमकी दी, पीछा कर, हमला किया
 

RNE BIKANER.

बीकानेर में बिजली कंपनी BKESL के अधिकारी पर तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर इस बात पर नाराज था कि कंपनी की टीम ने उसके घर का अवैध बिजली हक हटा दिया। 

इस संबंध में पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में JEN लक्ष्मण जाट ने गैरसरिया मोहल्ले के अकबर, शौकत सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
दिन में हुक हटाते ही धमकी दी :
पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि गैरसरियों के मोहल्ले में बिजली के हुक हटाने की कार्रवाई चल रही थी। लगभग 20 हुक हटा दिए। इसी दौरान अकबर के घर का हुक हटाया तो वह, उसकी भांजी और पठानों के मोहल्ले के शौकत आदि ने धमकियां दी।
फोन पर धमकी, ऑफिस से निकलते ही हमला:
BKESL की टीम हुक हटाने का काम कर लौट गई। इस पर अकबर ने फोन कर ऑफिस से बाहर आने के लिए JEN लक्ष्मण राम को ललकारा। रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त वे ऑफिस से बाहर नहीं आए। बाद में जब बाइक पर ऑफिस से निकल तो अकबर, शौकत सहित तीन-चार लोगों ने पीछा किया ओर तलवार से हमला कर दिया। JEN लक्ष्मणराम सड़क पर गिर गए। उन पर और वार होते उससे पहले ही लोग जमा हो गए और हमलावर भाग गए। बाद में स्टाफ के लोग भी पहुंच गए। PBM ट्रॉमा सेंटर ले जाकर इलाज करवाया। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FROM AROUND THE WEB