Movie prime

BKESL : होटल में बिजली चोरी पकड़ी, लगाया 5.60 लाख का जुर्माना

 
RNE, BIKANER.
बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने मंगलवार को एक होटल छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। होटल के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि जूनागढ़ किले के पास चोटिला कुंआ में एक होटल में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर विजिलेंस टीम ने तत्काल विद्युत एक्ट की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते 5.60 लाख रुपए की वीसीआर भरी गई। 
विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी करने पर जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर तीन से पांच साल हो सकती है।

FROM AROUND THE WEB