RudraNewsExpress_Logo

 शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई

 

RNE Bikaner

बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 30 समस्याओं में से 09 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 21 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 09 तकनीकी और 21  कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं। टेक्निकल शिकायतों में नया कनेक्शन, डीटीआर फैंसिंग, पोल शिफ्ट
जबकि कमर्शियल के मामलों में मीटर चेकिंग, सोलर क्रेडिट, बिल करेक्शन जैसी शिकायतें आई।
21  शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

FROM AROUND THE WEB