Movie prime

BKESL : जन सुनवाई में समस्याओं का हुआ समाधान

 

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 14 समस्याओं में से 07 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 07 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 03 तकनीकी और 11 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।
नया कनेक्शन, मीटर जांच, ज़्यादा बिल और विलंब शुल्क जैसी समस्याएं दर्ज हुईं। अन्य 07 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB