RudraNewsExpress_Logo

BKESL आज शनिवार को खुला है बिजली कंपनी का दफ्तर, कल रविवार को भी खुलेगा!

 

Rudra News Express Bikaner. 

उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए बीकेईएसएल ने शनिवार और रविवार को अपने बिल संग्रहण केंद्र यानी कैश काउंटर पूरे दिन खुले रखने का निर्णय लिया है।

बीकेईएसएल के प्रवक्ता के अनुसार 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार को शहर में स्थित सभी बिल संग्रहण केंद्र सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुले रहेंगे।

उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकेंगे। इससे सप्ताहांत में बिल जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।

FROM AROUND THE WEB