Movie prime

BKESL : भारी पुलिस जाब्ते के साथ नथाणी सराय पहुंची टीम, विरोध कर रहे लोग, पुलिस से धक्कामुक्की!

 

RNE Bikaner.

बीकानेर के नथाणी सराय इलाके में मीटर और केबल बदलने के मुद्दे पर चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन पहले जहां इस इलाके में बिजली कंपनी और स्थानीय बाशिंदें आमने-सामने हुए थे और मामला पुलिस तक पहुंचा था। आपसी समझाइश और वार्ता से तब एकबारगी मामला शांत हो गया।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

e

अब एक बार फिर केबल-मीटर चेंज करने आए कर्मचारियों और इस इलाके के लोगों में संघर्ष शुरू हो गया है। लोग मीटर बदलने की मंशा पर ऐतराज जता रहे हैं जबकि कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जो पुराने मीटर हैं और घरों में लगे हैं उन्हें नए से बदलकर घर से बाहर लगाना ही नॉर्म्स है। शहर के अधिकांश हिस्सों मंे मीटर बदले जा चुके हैं। कुछ गिने-चुने इलाकों मंे बाकी हैं। इनमें से एक नथाणी सराय इलाका भी है। हालांकि इससे पूर्व हुए तनाव के दौरान यह आरोप लगाया गया था कि कर्मचारी घरों में घुस गए और महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की।

भारी पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची टीम:
 

इस बार नथाणी सराय में भारी पुलिस जाब्ते के साथ बीकेईएसएल की टीम पहुंची है। एक टीम जहां सराय के उस इलाके में हैं जहां मीटर-केबल बदलने हैं। इसके अलावा कई गाड़ियों मंे पुलिस जाब्ता पहुंचा है जो सराय के इर्द-गिर्द मौजूद हैं। चूंकि इस इलाके में पहले से ही तनाव की आशंका थी ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। अब तनाव के बीच एक ओर जहां समझाइश से काम करने की कोशिश हो  रही है वहीं दूसरी उग्र हुए लोगों की भीड़ जमा हो रही है।

FROM AROUND THE WEB