‘अवरुद्ध बचपन’ नाटक का मंचन आज, बाल शोषण और बच्चों के अधिकारों पर उठेंगे सवाल
RNE Bikaner.
सुकमल मोइत्रा द्वारा लिखे ओर सुरेश आचार्य के निर्देशन में कला,साहित्य , संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान के सहयोग से नाटक अवरुद्ध बचपन का मंचन आज नरेन्द सिंह ऑडिटोरियम में शाम 7.30 बजे किया जाएगा! रंगकर्मी रमेश शर्मा ने बताया कि अवरुद्ध बचपन देश के उन सभी उपेक्षित बच्चों पर केंद्रित है जिनका मासूम बचपन शुरू होने से पहले ही मानसिक व शारीरिक शोषण के कारण लुप्त हो चुका है व हो रहा है!

नाटक का मुख्य पात्र दिया उन बच्चों का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके अधिकारों के लिए समाज ओर व्यवस्था से तीखे सवाल करती है? नाटक में प्रमुख भूमिका दिया को अभिनीत करेंगी युवा अभिनेत्री प्रियंका आर्य, सह अभिनेत्री होगी रिद्धिमा आचार्य व गुंजन उपाध्याय! नाटक में संगीत मोहित शर्मा का है एवं प्रकाश प्रभाव दीपांशु पाण्डे करेंगे! ध्वनि प्रभाव वसीम राजा का होगा ! प्रदर्शन प्रभारी प्रदीप भटनागर होंगे !नाटक में प्रवेश निशुल्क होगा एवं 6 से 12 वर्ष के बच्चे भी आमंत्रित है


