Movie prime

विधायक डूंगरराम गेदर के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर, 104 यूनिट रक्त संग्रह

 

RNE BIKANER. 

आज दिनांक 05 सितंबर 2025 को विश्नोई धर्मशाला बीकानेर में लोकप्रिय विधायक ( सूरतगढ़ ) एवं पूर्व अध्यक्ष माटी कला बोर्ड राजस्थान सरकार माननीय श्री डूंगरराम जी ग़ेदर के जन्मदिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति बीकानेर, राज्य के समस्त जिलों एवं पंजाब, हरियाणा में कई संगठनों व सर्व समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं।

hj

इसी क्रम में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सर्व समाज के रक्तवीरो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाईं। श्री डूंगरराम गैदर फैंस क्लब के अध्यक्ष श्रवण कुमार मांधनिया ने बताया कि आयोजन बहुत ही उत्साह पूर्वक ओर शानदार रहा और 104 रक्तवीरो ने रक्तदान किया ।

इस अवसर पर शिविर में श्री भंवर सिंह भाटी पूर्व ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार, श्री महेंद्र गहलोत पूर्व अध्यक्ष केशकला बोर्ड राजस्थान सरकार, श्री चम्पालल गैदर अध्यक्ष राज्य ओ बी सी प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी , श्री अशोक प्रजापत , श्री राजेंद्र मुंड, श्री सहीराम सिंघड़, श्री ओमप्रकाश सेन, श्री लालचंद खुड़िया सरपंच,श्री सोहनलाल प्रजापत, डॉ बजरंग टॉक, श्री सुनील सेन, डॉ अशोक सोखल, श्री रामलाल भोभरिया, श्री पप्पू लखेसर ने शिविर में शिरकत करते हुए भागीदारी की। 
    श्री कालूराम लिंबा संरक्षक सेवा संस्थान ने पीबीएम ब्लड बैंक के शिविर प्रभारी डॉ कुलदीप मेहरा, डॉ सुरेश राठी, वरिष्ठ लेबटेक्निशियन राजेश राठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर समस्त राजवीरो और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद प्रेषित किया

FROM AROUND THE WEB