Movie prime

Budget 2026 Bikaner : वित्तमंत्री निर्मला के बजट पर बीकानेर बीजेपी की वाह-वाह!

श्याम, सुमन, टीटी के साथ बजट देख भाजपा बोली- विकास होगा
 

RNE Bikaner.
इधर वित्तमंत्री ने बजट भाषण समाप्त किया उधर इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। भाजपा ने देशभर में इस बजट की सराहना करते हुए इसे निवेश, रोजगार, तकनीक, हरित ऊर्जा और सरल टैक्स व्यवस्था के माध्यम से समावेशी विकास पर केंद्रित बताया। कहा, यह बजट भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाते हुए 2047 तक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों  कार्यकर्ताओं ने  बजट का लाइव प्रसारण देखा।

Budget 2026 Bikaner : वित्तमंत्री निर्मला के बजट पर बीकानेर बीजेपी की वाह-वाह!

पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल टीटी ने कहा, यह बजट आर्थिक मजबूती, समावेशी विकास और हर वर्ग के लिए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कर्तव्य भवन' में बना यह बजट वास्तव में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस और निर्णायक कदम है।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा, यह बजट केवल आंकड़ों का बजट नहीं है बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप है।  भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु 1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है। किसानो के लिए AI एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ान मे  मदद करेगी।

शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड ने कहा, कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट तीन कर्तव्यों से प्रेरित है। आर्थिक वृद्धि को तेज करना व बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और उनकी क्षमता का निर्माण करना, सबका साथ सबका विकास के विज़न से जुड़ा है।

विधायक जेठानन्द व्यास ने कहा, महिलाओं, युवाओं, किसान, मजदूरों सबका ध्यान रखते हुए यह बजट रखा गया है। कैंसर की दवाइयाँ, शुगर की दवाइयाँ, जिला अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं बढ़ाना, युवाओं के लिए केरियर पाथ वे योजना, हर जिले में महिलाओं के लिए हॉस्टल। सोलर ऊर्जा, चमड़े का समान सस्ता होगा। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए SHE मार्ट की घोषणा की गई है।  

बीकानेर भाजपा मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने कहा, बजट साबित करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है। मध्यमवर्गीय परिवार के साथ ही हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

बीकानेर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा, यह भारत के युवाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को अधिक आय, नारी शक्ति को सम्मान व स्वाभिमान तथा विशेष रूप से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने वाला बजट है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, बजट 2026-27 विकास, समावेशिता और आत्मनिर्भरता का मजबूत संदेश देता है। ₹12.2 लाख करोड़ का रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति देगा, जिसमें सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर और नए फ्रेट कॉरिडोर शामिल हैं। राजकोषीय घाटा 4.3% पर नियंत्रित रखना वित्तीय अनुशासन दर्शाता है। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, बायोफार्मा में ₹10,000 करोड़ निवेश, रेयर अर्थ कॉरिडोर और एमएसएमई को बढ़ावा से मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार सृजन को बल मिलेगा। तीन कर्तव्यों—विकास तेज करना, लोगों की क्षमता बढ़ाना और सबका साथ—पर आधारित यह बजट विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

भाजपा नेता अशोक प्रजापत ने कहा, बजट में देश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वस्थ, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कोशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। टूरिज्म को बढ़ावा देने संबंधी प्रावधान रखे गए हैं जिसका अधिकतम लाभ राजस्थान को मिलने वाला है।

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य ने बजट को भारत के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप बताया। कहा, बजट जाहिर करता है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ नारा नहीं, सरकार का संकल्प है। इसमें मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।

भाजपा कार्यालय में बजट लाइव देखकर जिला महामंत्री दिलीप सिंह आड़सर, प्रभारी ओम सारस्वत, संयोजक रामेश्वर पारीक, सह संयोजक कुंभाराम सिद्ध, राजाराम ओझा, सुरेंद्र स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, छोटूराम चौधरी, अशोक मारू, अशोक भाटी, दिनेश सारस्वत, लक्ष्मण गुरिया, निशांत गौड, सुशील आचार्य आदि ने बजट को सराहा।

FROM AROUND THE WEB