बुलाकी शर्मा और प्रमोद कुमार शर्मा को बीकाणा सृजन सम्मान 2026 अर्पित हुआ
RNE Bikaner.
बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ शायर कथाकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि नगर के वरिष्ठ साहित्यकार बुलाकी शर्मा व वरिष्ठ कवि-कथाकार प्रमोद कुमार शर्मा को स्थानीय महारानी सुदर्शन आर्ट गैलरी में संस्था की ओर से अतिथियों द्वारा बीकाणा सृजन सम्मान 2026 अर्पित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा कि बुलाकी शर्मा की शब्द साधना के अनथक यात्री है, वो वर्तमान में भी अपनी सृजनात्मकता में नवाचार कर रहे है। आपने अपनी रचनाओं के माध्यम से नई पीढ़ी को हौसला दिया हैं। प्रमोद शर्मा गंभीर एवं समर्पित रचनाकार है जो कई विधाओं में सृजन कर अपनी साहित्य साधना को नए आयाम दे रहे है। इन दोनों रचनाकारों को सम्मान अर्पित करके संस्था ने बहुत सराहनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार, रंगकर्मी एवं पत्रकार मधु आचार्य ने कहा कि दोनों रचनाकार सृजन करते हुए हमारी ज्ञान परंपरा में ऋर्षिकर्म करते है। आचार्य ने आगे कहा कि बुलाकी शर्मा अनेक विधाओं के माध्यम से साहित्य के भंडार भर रहे है। आपने प्रमोद कुमार शर्मा को वर्सेटाइल रचनाकार बताया, वे एक मुकम्मल साहित्यकार, बेहद संवेदनशील इंसान और संवेदनशील रचनाकार हैं। आज कविता के इस संक्रमण काल में इन दोनों रचनाकारों ने अपनी रचनाओं से बीकानेर को गौरवान्वित किया है।
समारोह में वरिष्ठ कवि समालोचक मालचंद तिवाड़ी ने दोनों रचनाकारेां की साहित्य साधना को रेखांकित करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदत्त कि और उनके निरंतर सृजन की कामना की।
समारोह के विशिष्ट अतिथि उर्दू शायर वली मोहम्मद ग़ौरी ने अपने क़तआत और ग़ज़ल के शानदार प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं से भरपूर तारीफें पाई।
सम्मान से अभिभूत होते हुए बुलाकी शर्मा ने कहा कि बीकानेर के रचनाकार बीकानेर की समृद्ध साहित्यिक परंपरा का बख़ूबी निर्वहन कर रहे हैं। आज तीन भाषाओं के रचनाकारों एवं नगर के अनेक प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में संस्था ने मुझे बीकाणा साहित्य सृजन सम्मान अर्पित किया है इसके लिए संस्था का बहुत-बहुत धन्यवाद।
इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा ने संस्था का शुक्रिया अदा करते हुए अपनी रचना प्रक्रिया साझा की एवं साथ ही एक बेहतरीन गीत पेश करके श्रोताओं से भरपूर दाद हासिल की।

कार्यक्रम संयोजक शायर क़ासिम बीकानेरी ने सम्मानित होने वाले दोनों रचनाकारों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को पेश करते हुए उन्हें बीकानेर साहित्य जगत को समृद्ध करने वाले साहित्यकार बताया।
इससे पूर्व संस्था ने सम्मान के क्रम में अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, शॉल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र अर्पित कर बुलाकी शर्मा एवं प्रमोद कुमार शर्मा को बीकाणा साहित्य सृजन सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में त्रिभाषा कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में नगर के दो दर्जन रचनाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश करके श्रोताओं से भरपूर वाहवाही लूटी।
कविता पाठ करने वाले रचनाकारों में संजय पुरोहित, मुनव्वर हुसैन सागर सिद्दीक़ी, सौरभ कश्यप, रवि शुक्ला, राजेंद्र जोशी, डॉ. चंचला पाठक, डॉ.कृष्णा आचार्य, विप्लव व्यास,मोहम्मद मोईन, इंद्रा व्यास, राजेंद्र स्वर्णकार, शकील ग़ौरी, डॉ. नृसिंह बिन्नानी, डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, कैलाश टाक, राजाराम स्वर्णकार, जुगल किशोर पुरोहित, के. के. व्यास ‘शिल्पी’ शमीम अहमद ‘शमीम’ शामिल थे।
सम्मान समारोह में अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे। जिनमें हरिकृष्ण व्यास, अनीसुद्दीन सिद्दीक़ी,आयुष्मान व्यास, एम.रफ़ीक़ क़ादरी, शिव शंकर व्यास, कुमार महेश, हसन राठौड़ अविनाश व्यास, प्रभा प्रकाश, रजनी जोशी, प्रेम शर्मा, मोहम्मद जरीफ़ राजेश व्यास, मुनींद्र अग्निहोत्री, डॉ. मोहम्मद फ़ारूक़ चौहान, अशोक सैन ‘पप्पू जी’, गोपाल व्यास ‘कुंठित’, महेंद्र कुमार, सैयद समीर अली सहित अनेक लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण डॉ. नृसिंह बिन्नानी ने प्रस्तुत किया। अंत में सभी का आभार मुकेश व्यास ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन क़ासिम बीकानेरी ने किया।

