Movie prime

बुलाकी शर्मा व प्रमोद शर्मा का सम्मान आज होगा, विशेष कवि सम्मेलन - मुशायरा भी होगा

 

RNE Bikaner.

वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा और कवि , कथाकार प्रमोद कुमार शर्मा का आज सुदर्शना कुमारी कला दीर्घा, नागरी भंडार, स्टेशन रोड में शाम 5.30 बजे सम्मान किया जायेगा। नगर के इन दोनों वरिष्ठ रचनाकारों का आज जन्मदिन भी है, इस अवसर पर उनके साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें सम्मान पत्र अर्पित किया जायेगा।

आयोजन के सूत्रधार शायर, कहानीकार कासिम बीकानेरी ने बताया कि इस अवसर पर एक खास कवि सम्मेलन व मुशायरा भी होगा। आयोजन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि, कथाकार, नाटककार कमल रंगा करेंगे। सानिध्य वरिष्ठ कवि, कथाकार, आलोचक मालचंद जी तिवाड़ी का रहेगा। मुख्य अतिथि साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी मधु आचार्य ' आशावादी ' होंगे व शायर वली मोहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

FROM AROUND THE WEB