Burning Truck Bikaner : उपलों से भरे चलते ट्रक में आग, आबादी से दूर ले गया ड्राइवर, खुद भी सुरक्षित कूदा!
Oct 20, 2026, 17:25 IST
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिले में चलते ट्रक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। चलते-जलते ट्रक के चालक ने समय रहते ट्रक को आबादी से दूरी ले जाकर रोक। खुद सुरक्षित उतरा और बड़ा हादसा होने से ताल दिया। रोककर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र के सियाना गांव की है। इस गांव की आबादी से गुजर रहे उपलों (गोबर के छाणों) से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से घिरे ट्रक को आबादी के बीच से गुजरते देख अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को आबादी से थोड़ा दूर किया और सुरक्षित बाहर निकल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

