कला मर्मज्ञ डॉ श्रीलाल मोहता की पुण्यतिथि पर आयोजन
May 16, 2026, 07:51 IST
RNE Network.
आज दोपहर 11.30 बजे आनंद निकेतन, मोहता भवन, रत्नबिहारी पार्क में दोपहर 11.30 ' पत्रकारिता के संकट ' विषय पर परिसंवाद का महत्ती आयोजन होगा। कला मर्मज्ञ, साहित्यकार, आलोचक, शिक्षाविद डॉ श्रीलाल मोहता की पांचवीं पुण्यतिथि पर यह आयोजन परंपरा, बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति, प्रज्ञा परिवृत्त व उरमूल सीमांत, बज्जू की तरफ किया जा रहा है।

' पत्रकारिता के संकट ' विषयक परिसंवाद की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष करेंगे। विषय प्रवर्तन डॉ ब्रजरतन जोशी का होगा और डॉ ओम कुबेरा का सानिध्य रहेगा। इस आयोजन में शहर के पत्रकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवी , शिक्षाविद, बुद्धिजीवी शामिल होंगे और विषय पर मंथन करेंगे। यह आयोजन कला - सृजनमाला के तहत किया जा रहा है।

