जनगणना: बीकानेर में मकानों की गिनती करने वाले 4,140 कार्मिकों को 3.91 करोड़ का मानदेय
Updated: Sep 3, 2026, 18:57 IST
Rudra News Express Bikaner.
जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के फील्ड सर्वे में कार्यरत कार्मिकों को मानदेय का भुगतान कर दिया गया है।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग धर्मपाल सिंह खीचड़ ने बताया कि जिले की 11 तहसीलों और 6 नगर पालिकाओं में सर्वे कार्य के लिए 3,436 प्रगणक, 640 पर्यवेक्षक और 64 फील्ड ट्रेनर्स, यानी कुल 4,140 कार्मिक लगाए गए थे। इन सभी को कुल 3 करोड़ 90 लाख 92 हजार 400 रुपये का मानदेय भुगतान किया गया है।
उन्होंने बताया कि मानदेय का भुगतान जनगणना कार्य निदेशालय एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के निर्देशानुसार किया गया है।

