RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर की सड़कों पर महाराजा अग्रसेन के जयकारे, झांकियों में झलकी आस्था!

Maharaja Agrsen Jayanti : बीकानेर में पूर्व संध्या पर शोभायात्रा, अग्रसेन सर्किल पर त्रिवेणी संगम

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर शहर की सड़कों पर शनिवार को बाइकर्स, पैदल, गाड़ियों पर सवार केसरिया साफे वालों का काफिला निकला तो लोग देखते रह गए। हाथों में झंडे, होंठों पर अग्रसेन जी महाराज के जयकारों के साथ बढ़ते इस काफिले के बीच सजी जीवंत झांकियों ने राहगीरों को ठिठकने के लिए मजबूर कर दिया।  दरअसल महाराजा अग्रसेन जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को बीकानेर में अग्रवाल समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों और सामाजिक एकता का संदेश देती जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

झांकी

Brics-2026.. भारत माता की झांकी : 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महाराजा अग्रसेन सर्किल पर श्रमदान के साथ हुई। इसके बाद विधिवत रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में सजी-धजी जीवंत झांकिया विशेषतः ब्रिक्स 2026 की झांकी में भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी, चाइना के राष्ट्रपति  शी जिनपिंग व रूस के राष्ट्रपति पुतिन की झांकी तथा वंदे मातरम के  150 वर्ष पूरे होने पर  बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय  और भारत माता की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। 

जगह-जगह स्वागत : 

शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। स्वागत के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अग्रवाल समाज के पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा और केसरिया साफा धारण कर शामिल हुए। महिलाएं लाल और पीली साड़ियों के साथ केसरिया साफे में पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। 

लॉटरी ड्रॉ-महाआरती : 

शोभायात्रा के महाराजा अग्रसेन सर्किल पहुंचने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया तथा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के माध्यम से पात्रों की भूमिका निभाने वाले प्रतिभागियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ महाराजा अग्रसेन सर्किल पर महाआरती का आयोजन किया गया।

FROM AROUND THE WEB