ऑपरेशन 'उन्मान-7' के तहत बीकानेर में बाल श्रमिक मुक्त, दुकान मालिक पर मामला दर्ज
RNE, BIKANER.
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स एवं एएचटीयू) राजस्थान, जयपुर के आदेश तथा महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के नेतृत्व में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन 'उन्मान-7' के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्रीमती अनुष्ठा कालिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल श्री सुभाष गोदारा के सुपरविजन में गठित टीम ने 23 जून 2026 को कोटगेट क्षेत्र के सांखला फाटक स्थित महालक्ष्मी स्टोर पर कार्रवाई करते हुए एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया।
मुक्त कराए गए बालक को पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति, बीकानेर के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, दुकान मालिक के विरुद्ध पुलिस थाना कोटगेट में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की धारा 3, 7, 11 एवं 14, जुवेनाइल जस्टिस (जे.जे.) एक्ट, 2015 की धारा 79 तथा बीएनएसएस, 2023 की धारा 146 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस निरीक्षक एवं प्रभारी मानव तस्करी विरोधी एवं गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ श्रीमती रेणुबाला, सहायक उप-निरीक्षक श्री शिशपालराम तथा कांस्टेबल श्री रामनिवास शामिल रहे।

