RudraNewsExpress_Logo

CM Bhajanlal आज बीकानेर में : पुष्करणा स्टेडियम से निकलेंगे, बारह गुवाड़-आचार्य चौक होते हुए जूनागढ़ तक रोड शो

 

Rudra News Express Bikaner

 

नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बीकानेर की गलियों में उतरेंगे। मुख्यमंत्री शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए भव्य रोड शो करेंगे और भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे।

जानिए क्या है सीएम का कार्यक्रम

 

मुख्यमंत्री का दोपहर 2:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से वे 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम पहुंचेंगे और रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब एक घंटे का रोड शो शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर जूनागढ़ के पास समाप्त होगा।

पुष्करणा स्टेडियम से जूनागढ़ तक रोड शो

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के अनुसार रोड शो का रूट पुष्करणा स्टेडियम, गोकुल सर्किल, नथूसर गेट, बारह गुवाड़, आचार्य चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड और सादुल सर्किल होते हुए जूनागढ़ तक रहेगा।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री रास्ते में कार्यकर्ताओं और आमजन का अभिवादन स्वीकार करेंगे। जूनागढ़ के पास रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित कर उनका आभार जताएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक लेंगे। बैठक के बाद करीब शाम 5 बजे बीकानेर से रवाना होने का कार्यक्रम है।

भाजपा ने झोंकी ताकत

नगर निगम चुनाव में बीकानेर की 80 वार्ड सीटों पर मुकाबला है। मुख्यमंत्री का रोड शो भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने रोड शो को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया है। यानी आज बीकानेर की गलियों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

FROM AROUND THE WEB