Movie prime

BIKANER : 1970 के टीसी आबंटन मामलों में कमेटी की बैठक 3 जून को, खातेदारी अधिकार मिलेंगे 

 
RNE Bikaner.
इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के वर्ष 1970 के आवंटियों को पुख्ता खातेदारी अधिकार देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आवंटन सलाहकार समिति की बैठक 3 जून (बुधवार) को सुबह 11 बजे पंचायत समिति लूनकरनसर के मीटिंग हॉल में आयोजित की जाएगी।
लूनकरनसर के आवंटन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल ने बताया कि बैठक में राजस्थान उपनिवेशन नियम, 1975 की धारा 17(1) के तहत टी.सी. होल्डर्स को पुख्ता आवंटन कर खातेदारी पट्टे जारी करने से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
29 मई तक जमा करने होंगे दस्तावेज :
आवंटन सलाहकार समिति की बैठक में केवल उन्हीं प्रकरणों पर विचार किया जाएगा, जिनकी पत्रावलियां पूर्ण दस्तावेजों सहित 29 मई तक तहसील कार्यालय में जमा कर दी जाएंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रकरणों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।
करीब 56 साल पुराने इन मामलों के निस्तारण से बड़ी संख्या में टी.सी. होल्डर्स को स्थायी खातेदारी अधिकार मिलने का रास्ता साफ होगा।

FROM AROUND THE WEB