Movie prime

परिवेदना निस्तारण के लिए समितियों का गठन, 24 तक दे सकेंगे परिवेदनाएं

 

RNE Bikaner.

बीकानेर मंडल में हाल ही में जारी शिक्षक स्थानांतरण आदेशों से असंतुष्ट शिक्षकों को अब परिवेदना दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। 
 

संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, बीकानेर संभाग ने स्थानांतरण सम्बन्धी परिवेदनाओ के निस्तारण के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन करते हुए परिवेदनाएं आमंत्रित की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा 17 एव 18 जुलाई 2026 को जारी स्थानांतरण आदेशों के क्रम में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओ के परीक्षण एव निस्तारण के लिए समिति गठित की गई है।
 

समिति की अध्यक्षता संयुक्त निदेशक सुनीता चावला करेंगी। इसके अलावा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, बीकानेर महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माशि रामगोपाल शर्मा तथा अति जिशिअ राजेश जोशी को समिति में सदस्य एवं सदस्य सचिव बनाया गया है।
 

परिवेदनाओं का परीक्षण 30 तक:
 

आदेश के अनुसार, 20 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 6 बजे तक अपनी परिवेदनाएं ईमेल ( ESTJDBKN@GMAIL.COM ) पर भेज सकते हैं। समिति निर्धारित अवधि में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं का परीक्षण कर 30 जुलाई 2026 तक उनके निस्तारण की कार्यवाही पूरी करेगी।

FROM AROUND THE WEB